India’s first Petroglyph Conservation Park : लद्दाख में स्थापित किया जाएगा
2026-04-20 : हाल ही में, लद्दाख की प्राचीन विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से सिंधु नदी के किनारे भारत के पहले ‘पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क (India’s first Petroglyph Conservation Park)’ की आधारशिला रखी गयी है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की ‘पेट्रोग्लिफ’ प्रागैतिहासिक चित्र, प्रतीक या नक्काशी हैं, जिन्हें सीधे चट्टानों की सतह पर खुरचकर, ठोककर या उकेरकर बनाया जाता है।
वर्तमान समय में लद्दाख में ऐसे करीब 400 स्थल हैं, जहां ये शैलचित्र पाए गए हैं। इस पार्क में इन शैलचित्रों को संरक्षित किया जाएगा और पर्यटकों के लिए प्रदर्शित भी किया जाएगा। इस पार्क का उद्देश्य सदियों पुरानी चट्टानों पर उकेरी गई आकृतियों के लिए एक समर्पित संरक्षण क्षेत्र के रूप में कार्य करना है। क्योंकि इस समय पर ये आकृतियाँ अनियंत्रित पर्यटन, बुनियादी ढांचे के तीव्र विकास और जागरूकता के अभाव के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही हैं।