Forgot password?    Sign UP
World Heritage Day 2026 - Emergency Response for Living Heritage in contexts of Conflicts and Disasters

World Heritage Day 2026 - Emergency Response for Living Heritage in contexts of Conflicts and Disasters


Advertisement :

2026-04-16 : हाल ही में, 18 अप्रैल के दिन पूरी दुनिया में विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day 2026) मनाया गया है। इस दिन को दुनियाभर की पुरानी स्मारकों और ऐतिहासिक दृष्टी से महत्वपूर्ण स्थलों के लिए ख़ास माना जाता है। विश्व धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त स्थलों के महत्व को समझने के लिए, उनकी सुरक्षा के लिए, उनके संरक्षण के लिए, उसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को इस दिवस को मनाया जाता हैं। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Emergency Response for Living Heritage in contexts of Conflicts and Disasters" रखी गई है।

Heritage Meaning In Hindi-



यहाँ हम कुछ बिन्दुओं द्वारा आपको धरोहर क्या होते है इसके बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है:

⦿ विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।

⦿ कई ऐसे स्थल जो ऐतिहासिक और पर्यावरण के रूप में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

⦿ इन स्थलों का अंतर्राष्ट्रीय महत्व भी होता हैं और साथ ही इन्हे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं।

⦿ ये धरोहर हमारी संस्कृति को दर्शाती हैं और हमारे इतिहास के बारे में जानकारी देती हैं।

List of UNESCO World Heritage Sites In India-



आपको बता दे की वर्तमान समय में भारत के कुल 44 विश्व धरोहर स्थल UNESCO की सूची में शामिल है, जिनके नाम इस प्रकार है:

1. आगरा का किला, उत्तर प्रदेश

2. ताजमहल, उत्तर प्रदेश

3. अजंता की गुफाएं, महाराष्ट्र

4. एलोरा की गुफाएं, महाराष्ट्र

5. कोणार्क सूर्य मंदिर, उड़ीसा

6. महाबलीपुरम के स्मारक, तमिलनाडु

7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम

8. मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम

9. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान

10. हम्पी के स्मारक समूह, कर्नाटक

11. खजुराहो के स्मारक समूह, मध्यप्रदेश

12. फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश

13. गोवा के गिरिजाघर एवं कॉन्वेंट, गोवा

14. एलीफेंटा की गुफाएं, महाराष्ट्र

15. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल

16. पट्टादकल के स्मारक समूह, कर्नाटक

17. चोल मंदिर, तमिलनाडु

18. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड

19. सॉंची के बौद्ध स्तूप, मध्यप्रदेश

20. हुमायूं का मकबरा, दिल्ली

21. कुतुबमीनार एवं उसके स्मारक, दिल्ली

22. भारतीय पर्वतीय रेलवे, दार्जिलिंग

23. बोधगया का महाबोधि मंदिर, बिहार

24. भीमबेटका की गुफाएं, मध्यप्रदेश

25. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, महाराष्ट्र

26. चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व उद्यान, गुजरात

27. लाल किला, दिल्ली

28. जंतर – मंतर, राजस्थान

29. पश्चिमी घाट, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल

30. राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग, राजस्थान

31. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, हिमालय प्रदेश

32. रानी की वाव, गुजरात

33. नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार

34. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम

35. ली. कार्बुजिए के वास्तुशिल्प, चंडीगढ़

36. अहमदाबाद के एतेहासिक शहर, गुजरात

37. मुंबई के विक्टोरियन ओर आर्ट डेको एनसेंबल , महाराष्ट्र

38. गुलाबी शहर, जयपुर

39. रामप्पा मंदिर, तेलंगाना

40. धोलावीरा, गुजरात

41. शान्तिनिकेतन, पश्चिमी बंगाल

42. होयसला मंदिर, कर्नाटक

43. मोइदाम, असम

44. मराठा सैन्य परिदृश्य, महाराष्ट्र & तमिलनाडु

Provide Comments :


Advertisement :