World Voice Day 2026 - Caring for Our Voices!
2026-04-16 : हाल ही में, 16 अप्रैल के दिन दुनियाभर में में विश्व आवाज दिवस (World Voice Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को लोगों को उनकी आवाज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इससे पहले वर्ष 1999 में इस दिन की शुरुआत ब्राजील नेशनल वॉइस डे के रूप में हुई थी, जिसे अर्जेंटीना, पुर्तगाल जैसे देशों में भी मनाया जा रहा था।
फिर इसके बाद वर्ष 2002 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलरींगोलॉजिस्ट-हेड एंड नेक सर्जरी ने इसे "विश्व आवाज दिवस" के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। हर वर्ष इस दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। उसी कड़ी में इस वर्ष इस दिवस की थीम - Caring for Our Voices! रखी गयी है।
Best Tips For Sweet Voice In Hindi-
यहाँ हम आपको आपकी आवाज़ हमेशा मधुर रहे इसके बारें में निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा बता रहे है, जो इस प्रकार है:
⦿ बहुत ज्यादा मसालेदार, चटपटा तथा चरबीयुक्त भोजन ना करें।
⦿ धुम्रपान ना करें।
⦿ शराब का सेवन ना करें।
⦿ कभी भी चिल्लाने से बचे क्योंकि अगर आप ऐसा करते है तो आप अपनी मधुर आवाज़ खो सकते है।
⦿ हमेशा व्यायाम करें।
⦿ हमेशा गुनगुने पानी में नामक डालकर गरारे करे।
⦿ जितना जरूरत हो उतना ही बोलने की कोशिश करें।