‘सम्राट चौधरी’ बने बिहार के नए मुख्यमंत्री
2026-04-14 : हाल ही में, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद ‘सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary)’ बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए है। आपको बता दे की चौधरी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से आते है जहां से इन्होने वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके अलावा वह वर्ष 2010 में दोबारा परबत्ता से विधायक बने थे। इससे पहले नवम्बर 2025 में विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख नेता ‘नीतीश कुमार’ ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ग्रहण की थी।
About Bihar State in Hindi-
◉ प्रमुख भाषा - हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, उर्दू,मगही, अंगिका
◉ क्षेत्रफल की दृष्टी से राज्य का देश में स्थान - 12वा
◉ जनसंख्या के अनुसार राज्य का देश में स्थान - तीसरा
◉ राज्य अंतर्गत कुल जिलों की संख्या - 38
◉ राज्य का प्रमुख फूल - कचनार
◉ प्रमुख फल - आम
◉ प्रमुख पेड़ (वृक्ष) - पीपल वृक्ष
◉ राज्य का प्रमुख जानवर - गौर
◉ राज्य का प्रमुख खेल - क्रिकेट