Forgot password?    Sign UP
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ‘सीडी गोपीनाथ’ का निधन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ‘सीडी गोपीनाथ’ का निधन


Advertisement :

2026-04-10 : हाल ही में, टेस्ट में भारत की पहली जीत दर्ज करने वाली टीम के सदस्य रहे देश के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ (CD Gopinath) का 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। आपकी बेहतर जानकरी के लिए बता दे की भारत ने 1952 में इंग्लैंड को पारी और आठ रन से हराकर टेस्ट में पहली बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी। गोपीनाथ ने देश के लिए कुल 8 टेस्ट मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 242 रन बनाए थे।

इसके अलावा इन्होने घरेलु क्रिकेट में कुल 83 मैचों में नौ शतक और 42 की औसत से 4,259 रन बनाए थे। इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय चयनकर्ता, चयन समिति के अध्यक्ष और 1979 के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में भी सेवाएँ दीं थी। ध्यान रहे की गोपीनाथ आस्ट्रेलिया के महान नील हार्वी (97 वर्ष) के बाद दुनिया के दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर थे। लेकिन अब इनके निधन के बाद मुंबई के 95 वर्षीय चंद्रकांत पाटणकर देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं।

Provide Comments :


Advertisement :