Forgot password?    Sign UP
‘मिन आंग हलिंग’ बने म्यांमार के नए राष्ट्रपति

‘मिन आंग हलिंग’ बने म्यांमार के नए राष्ट्रपति


Advertisement :

2026-04-04 : हाल ही में, म्यांमार की संसद ने मिन आंग ह्लाइंग (Min Aung Hlaing) को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया है। आपको बता दे की इस बार हुई वोटिंग में मिन आंग ह्लाइंग ने 584 वोटों में से 429 वोट हासिल किए है। ध्यान रहे की मिन आंग ह्लाइंग एक जनरल हैं, जिन्होंने वर्ष 2021 में आंग सान सू ची की नागरिक सरकार को सत्ता से हटा दिया था और पिछले पांच सालों से सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी।

इस देश के इतिहास की बात करें तो म्यांमार में एक लंबे समय तक आर्मी का राज रहा है। साल 1962 से लेकर साल 2011 तक देश में मिलिट्री जनता की तानाशाही रही है। साल 2010 में म्यांमार में आम चुनाव हुए और 2011 में म्यांमार में नागरिक सरकार बनी। जिसमें जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को राज करने का मौका मिला।

Provide Comments :


Advertisement :