Rajasthan Diwas 2026 मनाया गया
2026-04-03 : हाल ही में, 30 मार्च को राजस्थान राज्य ने अपना 77वां स्थापना दिवस (Rajasthan Diwas 2026) मनाया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय 30 मार्च, 1949 को होकर "वृहत्तर राजस्थान संघ" बना था। और यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को राजस्थान की विरासत के बारे में जागरूक करना तथा इसके महत्व को बताना है।
राजस्थान दिवस (Rajasthan Divas) के मौके पर राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा कई अहम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहाँ राजधानी जयपुर में सबसे अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। और इस दिन राजस्थान का लोक नृत्य ‘घूमर’ का आयोजन भी किया जाता है।
All about rajasthan state in hindi-
◉ राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है।
◉ राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है।
◉ इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।
◉ राजस्थान का राज्य वृक्ष – "खेजड़ी" है।
◉ राजस्थान का राज्य पशु – "चिंकारा (जंगली) तथा ऊँट (पालतू)" है।
◉ राजस्थान का राज्य पक्षी – "गोडावण" है।
◉ राजस्थान का राज्य पुष्प – "रोहिड़ा" है।
◉ राजस्थान का राज्य नृत्य – "घूमर" है।
◉ राजस्थान का राजकीय गीत – "केसरिया बालम" है।
◉ राजस्थान का राज्य खेल – "बास्केटबाल" है।
◉ राजस्थान की राज्य मिठाई – "घेवर" है।